फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में रात की सर्दी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में रात में ठंड बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय के दौरान दिन और रात में मौसम सुहावना रहने के बाद अब रात में सर्दी बढ़ने लगी है। दिन में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, लेकिन सुबह व रात में ठंड कंपकंपा रही है। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते-होते यह 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। लोगों को अभी कड़कड़ाती सर्दी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 7 व 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 26 व 27 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध लोगों को परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें