फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल तैयार हो जाएगी 20 मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल तैयार हो जाएगी 20 मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन

नई दिल्ली। अगले साल तक दिल्ली में 20 जगहों पर ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। हालांकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की योजना 40 स्थानों पर आधुनिक पार्किंग बनाने की है। इसके तहत सुभाष नगर, रजौरी गार्डन में पार्किंग का निर्माण कर लिया गया है, जबकि अन्य के लिए अलग-अलग चरणों में काम चल रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक नई पार्किंग लॉट में बेसमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जबकि वाहनों के आने जाने में असुविधा न हो इसका खास तौर पर ध्यान रखा जाएगा। 8000 कारों सहित बाइक की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। कनवर्जन से मिलने वाली राशि से पार्किंग का विकास किया जाएगा, जिससे निगम को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

---------
अलग-अलग श्रेणी में प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने रिहायशी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। प्रॉपर्टी टैक्स की दरें कॉलोनियों के मुताबिक होंगी। इसके तहत कैटेगरी ए और बी में आने वाली कॉलोनियों में प्रॉपर्टी टैक्स को 12 से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है। कैटेगरी सी, डी और ई की कॉलोनियों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की दर में एक फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। अब यहां 12 फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना होगा, जबकि एफ, जी और एच कैटेगरी की कॉलोनियों में सात से बढ़ाकर प्रॉपर्टी टैक्स आठ फीसदी किए जाने का प्रस्ताव है। स्पेशल कॉमर्शियल और नॉन रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी पर टैक्स दर 20 फीसदी, जबकि कॉमर्शियल या अन्य नॉन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए टैक्स की दर 15 फीसदी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें