फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बेटियों को भी आगे लाएं माता-पिता: परविंदर अवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेटियों को परिवार और समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। आगे चलकर न सिर्फ समाज का, बल्कि देश का नाम भी यह बेटियां रोशन करेंगी और कर रही हैं। सोमवार को अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित अमर उजाला के ग्रेटर नोएडा कार्यालय आए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे परविंदर अवाना ने यह बात कही। उन्होंने अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान’ का पोस्टर लांच करते हुए लड़कियों के प्रोत्साहन के इस अभियान की तारीफ की।

विज्ञापन

हरौला एक्सप्रेस के नाम से मशहूर परविंदर अवाना बताते हैं कि आज अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर भी लड़कियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। लड़कियों को बस राह दिखाने की जरूरत है।
परविंदर का कहना है कि लड़कियों के प्रति होने वाले अपराध को शिक्षा के प्रसार और समाज में जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। अमर उजाला के अपराजिता अभियान की तारीफ करते हुए परविंदर ने बताया कि मात्र कड़े कानून से बात नहीं बनने वाली, बल्कि समाज को लड़कों की तरह लड़कियों को भी तवज्जो देनी चाहिए। दूसरी तरफ परिवार के लोगों को लड़कों को भी सिखाना चाहिए कि वह लड़कियों का सम्मान करें।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दिल्ली रणजी टीम के गेंदबाजी कोच परविंदर अवाना दिल्ली इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। वह बताते हैं कि उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और वह स्वयं लड़कियों को प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ाने की मंशा रखते हैं। उन्होंने बताया कि अपराजिता मुहिम से जुड़कर वह बेहद खुश हैं। अभियान में बेटियों को प्रोत्साहित करने में वह समय-समय पर सहयोग देते रहेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें