फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने तीन सरकारी स्कूल प्रिंसिपल को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को थमाया नोटिस
विज्ञापन

- दिल्ली सरकार ने परीक्षा परिणाम का डाटा नहीं भेजने पर 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने तीन सरकारी स्कूलों को परीक्षा परिणाम का डाटा नहीं भेजने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रमुखों को नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देने को कहा गया है। शिक्षा निदेशालय ने जिन स्कूलों के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है उनमें मयूर विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय-2 पॉकेट बी, ब्रह्मपुरी स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय, सुल्तानपुरी स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय ब्लॉक-एच शामिल हैं।
अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (परीक्षा) की ओर जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के परीक्षा परिणाम का डाटा एक निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने को कहा था। इसके साथ ही यह हिदायत दी गई थी कि वह इस प्रारूप का उल्लंघन न करें। सख्ती से कहा गया था कि यदि वह उल्लंघन करेंगे तो उसे नियमों की अवहेलना के साथ अवज्ञा के रूप में लिया जाएगा। तीन स्कूल के प्रिंसिपल ने न ही परिणाम की प्रतियां उपलब्ध कराई और न ही परीक्षा शाखा से संपर्क किया। जबकि यह पहले ही कहा जा चुका था कि परिणाम की प्रतियां 26 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समक्ष उपस्थित करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि यदि स्कूल अपना जवाब नहीं देते तो यह समझा जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कहने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें