फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फ्लैट से 12 लाख की चोरी, दो से कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: बंद फ्लैट से चोरों ने उड़ाए 12 लाख के जेवर
विज्ञापन

एनआरआई सिटी के दो अन्य फ्लैटों में भी चोरी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र की एनआरआई सिटी सोसायटी स्थित एक बंद फ्लैट से चोरों ने 12 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने सोसायटी के दो अन्य फ्लैटों में भी चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परी चौक के पास स्थित पाश हाउसिंग सोसायटी एनआरआई सिटी निवासी योगेश शर्मा के फ्लैट में बदमाशों ने चोरी की। योगेश ने अपने घर में कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव कराया था। इससे उनके फ्लैट में दवा की दुर्गंध थी। इसी कारण योगेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोसायटी के दूसरे टावर में रहने वाले रिश्तेदार के घर सोने चले गए थे। इस बीच चोरों ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट से 12 लाख रुपये जेवर सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने टावर संख्या एक के दो फ्लैटों में भी चोरी का प्रयास किया। आशीष मिश्रा के फ्लैट में चोरों ने खिड़की काटकर चोरी की कोशिश की। दूसरे फ्लैट में परिवार के लोग सो रहे थे। पकड़े जाने के डर से चोर यहां से लौट गए। चोरों ने मुंह छिपाकर सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ की कोशिश की। टावर संख्या सात में स्थित मोहम्मद बारी के फ्लैट में प्रवेश कर चोरी की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। चोरों ने सोसायटी की दीवार से एक निर्माणाधीन मकान के रास्ते सोसायटी में प्रवेश किया था। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोसायटी के सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें