डीटीयू का दीक्षांत समारोह 13 को
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) का दीक्षांत समारोह 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विशेष अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह का आगाज उपराज्यपाल अनिल बैजल करेंगे। बवाना स्थित दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में बीटेक प्रोग्राम के 1518, एमटेक प्रोग्राम के 303, एमबीए के 35, पीएचडी के 55, ईएमबीए 69, एमटीपीटी में 23, बीटीपीटी में 130 छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि फिलहाल अभी तक डीटीयू के मुख्य कैंपस बवाना में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई करवाई जाती है। ब्यूरो