फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ हैराथन केचलते रविवार को नई दिल्ली में लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफ हैराथन कल, नई दिल्ली
विज्ञापन

में लग सकता है जाम
- यातायात पुलिस ने रविवार सुबह नई दिल्ली न आने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली इलाके में रविवार यानी 25 नवंबर को पीएसपीबी हाफ मैराथन आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने वाले लोग जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र होंगे और यहां से चार वर्गों में हाफ मैराथन शुरू होगी। यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि रविवार की सुबह लोग नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में आने से बचें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, 21 किमी की पहली हाफ मैराथन सुबह साढ़े पांच बजे, दूसरी, 10 किमी की चैलेंज रन सुबह छह बजे, पांच किमी की तीसरी स्वच्छ रन सुबह सात बजे और दो किमी की चौथी वॉकाथन सुबह आठ बजे शुरू होगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर 10 से प्रवेश किया जा सकता है। गेट नंबर पांच से सिर्फ वीआईपी प्रवेश करेंगे। मैराथन में भाग लेने वाले लोग अपने वाहनों को स्कोप कांप्लेक्स के अंदर पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर आने से बचें
भीष्म पितामह मार्ग, दयाल सिंह कॉलेज चौक से लोधी रोड फ्लाईओवर तक लोधी रोड, एसबी मार्ग क्रॉसिंग से सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट तक डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर से जू जंक्शन तक मथुरा रोड और लाला लाजपत राय मार्ग पर आने से बचें। हाफ मैराथन के रूट के दौरान सुबह 5 से 9 बजे तक वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। दौड़ों के बीच समय मिलने पर क्रॉस टैफिक की अनुमति दी जा सकती है। सभी तरह के इमरजेंसी वाहनों को कहीं भी आने-जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें