फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर: दोपहर को प्रवेश के लिए मारामारी, लंबी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड फेयर: सुबह 9 बजे पहुंचे ताकि न हो परेशानी
विज्ञापन

- प्रवेश के लिए हो रही है मारामारी, लग रही लंबी लाइनें
- आईटीपीओ प्रबंधन ने किया सर्वे, दोपहर साढे़ 12 से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में दोपहर के वक्त प्रवेश के लिए जबरदस्त मारामारी देखने को मिल रही है। वहीं, आईटीपीओ प्रबंधन ने दर्शकों पर किए सर्वे में कहा कि दोपहर से शाम के बीच सबसे ज्यादा दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग ट्रेड फेयर में आना चाहते हैं वे सुबह 9 बजे तक हर हाल में आ जाएं। ताकि प्रवेश के लिए उन्हें परेशानी न हो। आईटीपीओ के सर्वे के अनुसार दोपहर 12:30 से 3 बजे के बीच प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रगति मैदान में निर्माण कार्य होने के चलते इस बार मात्र 22 प्रतिशत जगह पर ही फेयर लग सका है। इसके चलते सभी अंतरराष्ट्रीय और राज्यों के पवेलियन के लिए काफी कम जगह दी गई है। भीड़ पर नियंत्रण करने के कारण यहां एक दिन में 25 हजार लोगों को ही प्रवेश मिल पा रहा है। समस्या यह है कि 80 फीसदी लोग 12:30 से 3 बजे के बीच ही आ रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि वह सुबह 9 बजे फेयर में आ जाएं और दोपहर 12:30 बजे तक घूमकर फेयर से बाहर चले जाएं। या फिर वह दोपहर 3 बजे के बाद आएं और शाम तक घूमकर चले जाएं। कम से कम लोग ही 12:30 से 3 बजे के बीच फेयर में प्रवेश करें। लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन और 66 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट का प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें