फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली के 15 करोड़ 63 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने 15.63 करोड़ रुपये वसूले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजस्व वसूली के तहत सदर तहसील में एसडीएस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड से शुक्रवार को 15 करोड़ 63 लाख रुपये वसूली का चेक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी वसूली है। तहसील स्टॉफ द्वारा बकाएदारों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बड़े बकाएदार अपने बकाए की धनराशि जमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। उप जिलाधिकारी राजपाल सिंह उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार संजय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा राजस्व वसूली में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एसडीएस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल पुत्र सुरेश बंसल से यमुना प्राधिकरण की आरसी के सापेक्ष 15 करोड़ 63 लाख रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई है। संबंधित वसूली में कंपनी के निदेशक अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार को चेक प्रदान किया गया है। उपजिला अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया है कि तहसील के अधिकारियों द्वारा राजस्व वसूली में सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें