फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल से कम उम्र के व्यक्ति को दी शराब तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर होगी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, सूचना देने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब बेचने या परोसने वालों की सूचना देने के लिए आबकारी विभाग ने वीडियो जारी किया है। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी अधिनियम के तहत 21 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब नहीं बेची जा सकती। इसको लेकर विभाग बाकायदा जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है। वहीं, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें किसी शराब की दुकान, मॉडल शॉप या बार में 21 साल से कम उम्र के व्यक्ति को शराब की बिक्री की जाती है या कम आयु के युवक से शराब की बिक्री कराई जाती है या परोसी जा रही है। इन सब की सूचना विभाग को दी जा सकती है। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें