फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेताओं ने स्वाति मालीवाल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी मामले में आप नेताओं ने स्वाति मालीवाल को घेरा
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने दी नसीहत तो भारती ने जानकारी न होने की कही बात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बेशक विधायक सोमनाथ भारती के महिला एंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी से किनारा कर लिया, लेकिन पार्टी नेता दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को घेरने की भी कोशिश कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने स्वाति मालीवाल को सलाह दी है कि वह जिस तरह महिलाओं को इंसाफ दिलाने में आगे रहती हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की भी मदद करेंगी। दूसरी ओर सोमनाथ भारती ने कहा है कि स्वाति मालीवाल को पूरा घटनाक्रम पता ही नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने बुधवार को सोमनाथ भारती पर निशाना साधा था। मालीवाल ने ट्वीट कर सोमनाथ भारती की अभद्र टिप्पणी की निंदा की थी। इसका जवाब देते हुए सोमनाथ भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वाति मालीवाल ने बगैर उनका पक्ष जाने व वीडियो की सत्यता परखे फैसला सुना दिया। खुद को छोटा आदमी बताते हुए सोमनाथ भारती ने लिखा कि स्वाति मालीवाल अगर जसोदाबेन को इंसाफ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें तो उनको महिलाओं की लड़ाई में अगुवा माना जाएगा। दूसरी तरफ पार्टी प्रवक्ता व दक्षिणी दिल्ली के लोक सभा प्रभारी राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि आयोग में अपनी जिम्मेदारी संभालने के पहले दिन से स्वाति मालीवाल महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती रही हैं। उम्मीद है कि वह जसोदा बेन को इंसाफ दिलाने के लिए भी तेजी से कार्रवाई की अपील करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें