संशोधित परीक्षा शुरू होने की तारीख जोड़ी गई है।
--
जिले में 46 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
20742 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल परीक्षा, इंटर में 16382 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। छह फरवरी से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 46 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 20742 विद्यार्थी हाईस्कूल परीक्षा देंगे। जबकि 16382 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा मेें बैठेंगे। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में कुल 37124 विद्यार्थी जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि अक्तूबर में दी गई लिस्ट के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की ओर से जिले में भेजी गई सूची में 50 केंद्र बनाए गए थे। जिले में परीक्षण के बाद शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 46 केंद्र बनाए गए। जिसमें से 44 पुराने केंद्र थे जबकि दो नए केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आदर्श इंटर कॉलेज रन्हेरा तहसील जेवर और बीडीआरडीएसवीएम दनकौर को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।