फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक
विज्ञापन

खाते सीज, 670 प्रॉपर्टी कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अप्रैल से 31 अक्तूबर 2018 तक का बकाया संपत्ति कर नहीं चुकाने पर 648 बैंक खाते सीज करने सहित 670 संपत्तियों को कुर्क किया है।
अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व) बीएम मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल, 2004 से लागू एरिया यूनिट मेथड के तहत ऐसी सभी संपत्ति के मालिकों एवं संपत्ति धारकों का दायित्व है कि संपत्ति का आकलन खुद कर नियत समय पर कर का भुगतान करें। मिश्रा ने बताया कि नियत समय खत्म होने के बाद भी जिन संपत्ति मालिकों एवं संपत्ति धारकों ने कर की अदायगी नहीं की, उन पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त बीएम मिश्रा ने सभी संपत्ति मालिकों एवं संपत्ति धारकों से अपील की है कि वर्ष 2018-19 तक का बकाया संपत्ति कर, एरियर सहित भुगतान करें। ऐसा न करने पर भारी जुर्माने सहित ब्याज का भी भुगतान करना होगा। मिश्रा ने बताया कि संपत्ति कर अदा करने संबंधित जानकारी संयुक्त/ उप कर निर्धारक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें