फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्ची कांड के जरिए सहानुभूति लेना चाहते हैं केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्ची कांड के जरिए सहानुभूति लेना चाहते हैं केजरीवाल
विज्ञापन

- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने किया विरोध
- घटना के बाद आप पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस को बताया गलत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंकने की घटना की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की। इसके 1.30 घंटे बाद प्रेस कांफ्रेंस में घटना के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को इसका विरोध करते हुए कहा कि मिर्ची कांड के जरिए केजरीवाल सहानुभूति लेना चाहते हैं। दूसरी ओर, महिला पत्रकार से गलत व्यवहार करने पर आप विधायक सोमनाथ भारती को भी आड़े हाथ लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले की कहानी जानना अत्यंत आवश्यक है। पहले तो यह सवाल उठता है कि आरोपी सचिवालय के अंदर कैसे आया, जहां पत्रकारों को भी प्रवेश पास बनवाने के बाद मिलता है। मुख्यमंत्री के कार्यालय में जाने के लिए दोपहर 12.41 बजे आरोपी अनिल कुमार का पास बनाया गया है। उसका पास भी मुख्यमंत्री के कार्यालय से फोन आने के बाद बना है। दोपहर 2.10 बजे वह व्यक्ति अरविंद केजरीवाल के पैर छूता है और उसके बाद हमला करते हुए मिर्च पाउडर फेंक देता है। पूरे घटनाक्रम से पता चलता है कि यह सुनियोजित था और स्क्रिप्ट के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्राथमिकता क्या है। झूठा नाटक या महिला का सरेआम चरित्र हनन। भाजपा इसकी शिकायत दिल्ली महिला आयोग और भारतीय प्रेस परिषद से करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सोमनाथ भारती को कड़ी सजा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें