फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीटीईटी परीक्षा 9 दिसंबर को, 22 नवंबर से ई-एडमिट कार्ड
- देशभर में परीक्षा के लिए 2296 सेंटर बनाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सीटीईटी) परीक्षा इस बार 9 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 92 शहरों में 2296 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के अनुसार सीटीईटी परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड सीटीईटी वेबसाइट से 22 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल उम्मीदवार ही डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता तो ऐसे उम्मीदवार 30 नवंबर तक सीबीएसई में सीटीईटी यूनिट से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने साथ कंफर्मेशन पेज भी लाना होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी परेशानी से बचने के लिए बोर्ड ने सेंटरों पर समय से पहुंचने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन

----
रश्मि शर्मा
पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और हल्का कुहासा रहेगा।
अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस
21 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5:26 मिनट
22 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6:49 मिनट
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें