फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिसंबर को रामलीला मैदान में आरएसएस की महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आरएसएस की महारैली 9 को
विज्ञापन

- जिले से 450 बसों में रामभक्त करेंगे प्रस्थान, तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महारैली नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होगी। जिले से 450 बसों में रामभक्त हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। इसकी तैयारी चल रही है। आरएसएस की रविवार को आईआईएमटी कॉलेज में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में शामिल मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से श्रीराम मंदिर केस की शीघ्र सुनवाई के लिए आग्रह किया गया है। निर्णय में देरी होने की स्थिति में सरकार से कानून बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं और उनके मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण हमारा कर्तव्य है। संघ ने हिंदू अस्मिता को और हानि न पहुंचने देने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में आरएसएस के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय शैक्षिक संघ, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, अधिवक्ता परिषद व संस्कृत भारती के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला प्रचार प्रमुख विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें