फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन

- तीनों कार चालकों को पुलिस तलाश कर रही है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। तीनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तीनों हादसों के आरोपी चालक मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पहली घटना अमन विहार इलाके की है। किराड़ी निवासी बाबूलाल (55) डीटीसी में कार्यरत हैं। रविवार रात वह अपनी पत्नी कांता (52) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार की सगाई से घर लौट रहे थे। तभी सेक्टर-22 रोहिणी टीपीडीडीएल कार्यालय के पास गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर तक घसीटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कांता को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कीर्ति नगर इलाके में हुई, जहां फूड सप्लाई चेन में डिलिवरी ब्वॉय का काम करने वाला अनिल रविवार रात सदगुरु राम सिंह मार्ग से कीर्ति नगर की ओर जा रहे थे। तभी एचपी पेट्रोल पंप के पास सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा, अमन विहार में हुआ, जहां सलीम अहमद अपने बड़े भाई नदीम अहमद के साथ इंद्र एंक्लेव में रहते थे। रविवार रात दोनों भाई बाइक से रिश्तेदार की शादी में रिठाला जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूर पहुंचे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार से उतरकर दोनों भाइयों के पास आया और उन्हें देखने के बाद भाग गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार को जब्त कर उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें