फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने ली आप की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने ली आप की सदस्यता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी रहे शकील अनवर की अगुवाई में अल्पसंख्यक मोर्चा के महबूब आलम, सलीम काशीफ समेत कई नेता सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय व उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके अलावा स्वराज इंडिया के मोहम्मद यासीन शाद, हसीब खान समेत कई नेताओं ने भी आप की सदस्यता ली। दिलीप पांडेय ने कहा कि राजधानी में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो गया है। कांग्रेस वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई है। इसका सबसे बड़े उदाहरण बीते चार चुनावों का परिणाम है। सभी चुनावों में कांग्रेस तीसरे नंबर रही। ऐसी हालत में आप ही एक मात्र विकल्प है। गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के कामों को गिनाया और दावा किया कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे तमाम क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव किए हैं। दिल्ली सरकार के कामों से आम लोगों में बेहतर संदेश जा रहा है। इससे दूसरे दलों के अच्छे नेता आप में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें