फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के चलते दिल्ली केकई इलाकों में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम
विज्ञापन

- पांच हजार शादियों को देखते हुए किए गए थे पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को हुई करीब पांच हजार शादियों के कारण राजधानी के कई इलाकों में जाम लगा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। कुछ इलाकों में ट्रैफिक भारी हो गया था। हालांकि पांच हजार शादियों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। शादी वाली जगहों के पास सीपी रिजर्व की एक कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ज्यादातर जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के अच्छे इंतजाम देखने को मिले।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को करीब पांच हजार शादियां हुई थीं। इस कारण महरौली, ग्रीन पार्क, मालवीय नगर, हौजखास, अरविंदो मार्ग, नई दिल्ली में होटलों के पास, छत्तरपुर, महरौली-बदरपुर रोड, बदरपुर, एनएच-8, कापसहेड़ा व कापसहेड़ा से समालखा रोड, द्वारका, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, शालीमार बाग, राणा प्रताप बाग, लोधी, पीतमपुर, जीटी करनाल रोड, अलीपुर, रोड, उत्तर-पूर्वी, पूर्वी जिला, विकास मार्ग, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, ओखला आदि जगहों पर जाम लग गया था। कुछ जगहों पर ट्रैफिक भारी हो गया था। शादी वाली जगहों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मानते हैं कि कुछ जगहों पर ट्रैफिक भारी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि इस बात का विश्लेषण किया गया था कि किस क्षेत्र में कितनी शादियां हैं। इस हिसाब से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शादी वाले बैंक्वेट हॉल का पता किया गया है। सीपी रिजर्व की एक कंपनी ट्रैफिक नियमों का पाल करने के लिए लगाई गई है। क्रेन व मोटरसाइकिलों को पेट्रोलिंग पर लगाया गया था। इस बात की कोशिश की गई थी कि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें