फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने खर्चे पर तालाब का सौंदर्यीकरण कराएंगे अस्तौली गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने खर्च पर तालाब का सौंदर्यीकरण कराएंगे अस्तौली गांव के लोग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अस्तौली गांव के लोगों ने अपने खर्च पर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने का फैसला लिया है। जल्द ही ग्रामीण चंदा एकत्र कर काम शुरू करेंगे। रविवार को अस्तौली गांव के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में लोगों ने कहा कि भूजल का स्तर गिरता जा रहा है। तालाब गायब हो रहे है। हालांकि, हर साल प्रशासन तालाबों को बचाने का अभियान चलाता है और उस पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ज्यादातर तालाब कूड़ा घर बन गए है। पानी से ज्यादा कूड़ा रहता है। गांव के तालाब का भी ऐसा ही हाल है। प्रशासन से कई बार शिकायत की गई और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। जनप्रतिनिधियों तक भी मामला पहुंचाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पर्यावरणविद रामवीर तंवर व उनके साथ अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपने खर्चे पर सौंदर्यीकरण कराएंगे। डा. पवन खटाना ने ग्रामीणों को तालाब से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर जगमाल वकील, लायकराम, बिल्लू पहलवान आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें