फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता को जेल से रिहा कराने के लिए महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता को जेल से रिहा कराने के लिए महापंचायत
विज्ञापन

दादरी। कचैड़ा में किसान आंदोलन के बाद से जेल में बंद किसान नेता सुनील फौजी को छुड़ाने के लिए चिटहेरा गांव स्थित मंदिर पर रविवार को पंचायत की गई। जिसमें 12 से अधिक गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर संघर्ष करने और उनकी आवाज उठाने पर सुनील फौजी व 40 अन्य लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराया गया। अब क्षेत्र के किसानों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। पंचायत में सुनील फौजी की जमानत लेने के बाद मामला दर्ज कराने वाले भूमाफियाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उसके लिए टीम गठित की जाएगी। इस मौके पर सूबेदार राजपाल सिंह, राजकुमार भाटी, रणसिंह भाटी, सुरेंद्र भाटी, ओमप्रकाश गांधी, राजेश प्रधान, सतवीर भाटी, रामरतन नागर, गजराज सिंह, अरविंद नागर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें