फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त आंदोलन के लिए जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली खबर गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। गांव शाहपुर निवासी डालचंद का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की शादी गाजियाबाद के कनावनी निवासी रवि के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करते थे। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि डालचंद मुकदमे की पैरवी कर रहा है। इस बात से गुस्साएं ससुराल पक्ष के करीब आधा दर्जन व्यक्तियों ने 20 जुलाई को पीड़ित के खेत पर पहुंच गए और मारपीट कर मुकदमे की पैरवी नहीं करने का दबाव बनाया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महेश, रवि, सोनपाल, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो


संयुक्त आंदोलन के लिए जनसंपर्क
रबूपुरा। दिल्ली में आगामी 30 नवंबर को होने वाले संयुक्त आंदोलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क किया। रविवार को गांव रूस्तमपुर में एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने बताया कि किसान, मजदूरों की मासिक पैंशन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान आदि समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर नागर ने कहा कि समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार जनता को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। इस दौरान वीर सिंह, राजेंद्र, संजय तेवतिया, रामेश्वर, हरिओम, आस मौहम्मद जवाहर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक कल्याण समिति की कार्यकारिणी भंग
रबूपुरा। पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक रविवार को बीरमपुर गांव में हुई। बैठक में काफी संख्या में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संस्थापक व संरक्षक पूर्व सूबेदार मेजर चरन सिंह ने संस्थापक सदस्यों को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी व समिति का गठन जल्द ही किया जाएगा। बैठक में पूर्व सूबेदार भूदेव सिंह, रामकृपाल सिंह, महेंद्र सिंह, हरीशचंद्र, सुभाष चंद्र, धर्मपाल सिंह, दलवीर सिंह, खुशीराम सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें