मनोहरलाल के बयान पर केजरीवाल ने साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बयान की कड़ी निंदा की व लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर खट्टर की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसा सोचते हैं तो वहां लड़कियां सुरक्षित कैसे रह सकती हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा बयान कैसे दे सकता है। सीएम साहब रेप को ही उचित ठहरा रहे हैं। यही कारण है की हरियाणा में रेप के मामले बढ़ रहे हैं और बलात्कारी पकड़े नहीं जाते। खट्टर साहब के इस बयान से हरियाणा की महिलाओं में खासा रोष है।
सड़क का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने वसंत कुंज में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। 1.32 करोड़ की लागत से सड़क को तैयार किया गया है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए सदस्यों ने कहा कि पिछले कई सालों से सड़क जर्जर हालत में थी। महरौली विधानसभा क्षेत्र स्थित डी-6, वसन्त कुंज में सड़क निर्माण से आवागमन आसान हो जाएगा।