फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तधमनियों को मजबूती देने वाले देशी स्टेंट सबसे कारगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्त धमनियों को मजबूती देने
विज्ञापन

वाले देसी स्टेंट सबसे कारगर
- शोध के बाद हुआ खुलासा, 10 वर्ष के परिणाम आए सामने
- फरवरी 2016 में केंद्र सरकार ने स्टेंट की कीमतों पर लगाया था नियंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करीब ढाई वर्ष पहले केंद्र सरकार ने दिल के मरीजों में इस्तेमाल होने वाले स्टेंट की कीमतों पर नियंत्रण लगाया था, जिसे लेकर विदेशी कंपनियों ने कई तरह के सवाल भी खड़े किए थे। ज्यादातर कंपनियों का कहना था कि इससे स्टेंट की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा, लेकिन हाल ही में एक शोध का परिणाम सामने आया है, जिसके अनुसार भारत में बनने वाले स्टेंट गुणवत्ता के लिहाज से सबसे बेहतर हैं। करीब 10 वर्षों के परिणाम के आधार पर शोध में बताया गया है कि भारतीय स्टेंट यूकोन च्वाइस पीसी के क्लिनिकल नतीजे, अमेरिकी कंपनी ऐबट के जिएंस स्टेंट जितने ही अच्छे हैं। अमेरिकी कंपनी को स्टेंट बाजार का नायक माना जाता है।
विज्ञापन

दो महीने पहले भी इसी तरह का एक शोध किया गया था। जिसके नतीजों से पता चला था कि भारतीय स्टेंट सुप्रा फ्लेक्स भी जिएंस जितने अच्छे हैं। शिकागो में हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के वैज्ञानिक सत्र के दौरान जर्मनी के कार्डियोलॉजिस्ट ने 2,603 मरीजों पर किए गए शोध के नतीजे बताए। इसमें दो नई जनरेशन स्टेंट से मरीजों का इलाज किया गया था। इसमें एक जिएंस और दूसरा यूकोन च्वाइस का था। एएचए जर्नल में प्रकाशित शोध के नतीजे बताते हैं कि दोनों ही स्टेंट के नतीजों के परिणामों में किसी भी तरह का कोई अंतर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें