फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम उपकेंद्रों का सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपोषण मेले का किया निरीक्षण, मिलीं खामियां
विज्ञापन

- जिले के सभी एएनएम उपकेंद्रों का हुआ सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
औचक निरीक्षण के दौरान बिसाहड़ा गांव में आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेले में कई खामियां मिलीं। बुधवार को जनपद के सभी एएनएम उपकेंद्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह अचानक ग्राम बिसाहड़ा में आयोजित मेले में पहुंचे। वहां पर दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पूजा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली 5000 रुपये की धनराशि उनको नहीं मिली है। वहीं एएनएम व आशा बहू से पता चला की लाभार्थी ने बैंक खाता नहीं खोला है। इस कारण उसे धनराशि नहीं मिल पाई है। मुख्य विकास अधिकारी ने एएनएम तथा आशा बहु को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर इस तरह के समस्त लाभार्थियों के खाते खुलवा कर उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि खाते में जमा करा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह को निर्देशित किया कि वह बिसाहड़ा गांव में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों का सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही आशा बहुओं को चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह में वंचित लाभार्थियों के खाते खुलवा कर उन्हें लाभ नहीं दिया गया तो आशा बहुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रजिस्टर का मिलान किया। एक बच्चे का वजन रजिस्टर में अंकित वजन के अनुरूप नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने फटकार लगाई गई। अहम है कि सभी एएनएम उपकेंद्रों में आयोजित मेले में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं टीकाकरण, बच्चों का वजन एवं टीकाकरण की सेवाएं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें