कम भरे खाद्य पदार्थों के नमूने
ग्रेटर नोएडा। जनपद में पिछले साल के मुकाबले इस साल त्योहारों पर खाद्य पदार्थों के कम नमूने भरे गए। 6 से 10 नवंबर तक खाद्य पदार्थों के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत जनपद में 79 नमूने भरे गए। पिछले साल अभियान चलने पर 84 नमूने लिए गए थे। जिन दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, उनको जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अब अन्य दुकानों और रेस्तरां पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे। ब्यूरो