शराब ठेका हटाने के लिए जनसुनवाई
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा में चौहान बांगर वार्ड स्थित ब्रह्मपुरी रोड पर शराब का ठेका बंद करवाने के लिए जन सुनवाई हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय मौजूद थे। लोगों ने शिकायत थी कि यहां शराब के ठेके पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
जनसुनवाई में दिलीप पांडेय ने कहा कि चौहान बांगर वार्ड की जनता सच में बधाई के पात्र है कि उन्होंने शराब का ठेका बंद करवाने के लिए जनसुनवाई का सहारा लिया। यहां के लोग सामाजिक बुराई और समस्या को लेकर जागरूक हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार का पूर्ण स्वराज यही है, जहां पर जनता अपनी सरकार से फैसला लेने को कहे। दिल्ली में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों के कहने पर शराब के ठेके बंद करा दिए गए। यह फैसला किसी और ने नहीं, बल्कि मोहल्लेवाले, स्थानीय लोगों की मांग पर किया गया। ब्यूरो