फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा-दादरी के बीच बस चलाने की मांग

Sun, 11 Nov 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दादरी के रूपवास बाईपास के जीटी रोड से सड़क के जुड़ने के बाद आर्य प्रतिनिधि सभा ने ग्रेटर नोएडा के लिए सीधी बस चलाने की मांग की है। सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने बताया कि 4 अगस्त 2018 को दादरी में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी से ग्रेटर नोएडा के लिए बस चलाने की मांग की थी।

विज्ञापन


उनकी मांग को लेकर रोडवेज के एआरएम ने उनको अवगत कराया था कि दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद रूट का सर्वे कर बस चलाई जाएगी। अब रूपवास आरओबी को जीटी रोड से जोड़ा जा चुका है। दादरी से ग्रेटर नोएडा के लिए सीधी बस चलाई जा सकती है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा दादरी के बीच बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। जिससे लोगों को ग्रेटर नोएडा जाने में दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें