फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए शहर और देहात में तैयारी जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


शहर और देहात में छठ की तैयारियां जोरों पर
नहाय खाय से शुरू होगा महा पर्व, बन रहे अस्थायी तालाब
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के सबसे बड़े त्योहार छठ महा पर्व की ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट व दादरी में भी तैयारियां चल रही हैं। पूजा के लिए अस्थायी तालाब बनाए जा रहे हैं। तीसरी बार गौड़ सिटी में छठ घाट, झील पार्क में कार्यक्रम होंगे। अब तक 200 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाया है। इस वर्ष इनकी संख्या 300 से ज्यादा हो सकती है। गौड़ सिटी छठ पूजा समिति के सौ से ज्यादा वालंटियर दिनरात तैयारी में लगे हैं। पिछले 2 दिनों से साफ पानी झील में डाला जा रहा है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के आईईसीआई कॉलेज के सामने पार्क में घाट बनाया गया है। छठ पूजा सेवा समिति के महासचिव संतोष सिंह, रामजी पांडेय, मनोज पांडेय, अंशुु, मनीष, अभय नारायण पांडेय सफाई में जुटे हैं।
दादरी के आमका रोड पर खेत में अस्थायी तालाब बनाया गया है। 16 साल से यहां छठ पूजा हो रही है। इस बार शिव शक्ति जागरण मंडल दादरी के कलाकार सुभाष शर्मा, सुष्मिता चिराग, रंगीला, निशा लोहिरी समेत कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। समिति के सुधीर वत्स ने बताया कि तालाब दुरुस्त करने के बाद 11 नवंबर को नहाय खाय की पूजा होगी। 12 को खरना, 13 की शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 14 नवंबर को सुबह की अर्घ्य के साथ ही व्रत खत्म होगा। पूजा स्थल पर समिति के पदाधिकारी व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी कलाकारों का लगेगा जमावड़ा
गौड़ सिटी में इस बार भोजपुरी लोक गायकों का जमावड़ा लगेगा। सुर संग्राम विजेता जितेंद्र सिंह अंशु, प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका आंचल अग्रवाल, सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक रविंद्र रसीला, श्रवण शीतल और अरविंद राय गायकी का जलवा बिखेरेंगे। बतौर अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सांस्कृतिक राज्यमंत्री महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक एवं सह प्रभारी यूपी बीजेपी रामेश्वर चौरसिया, जिलाधिकारी बी एन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा, हबीब अहमद, डॉ. अंशुमन कुमार, गौड़ सिटी समूह की निदेशक मंजू गौड़ एवं मनोज गौड़ शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें