सीएजी ने तलब किया रिकॉर्ड
नोएडा। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण की फाइलों में गड़बड़ियों की जांच जारी है। इस बीच सीएजी ने प्राधिकरण से वर्ष 2005 से 2017 तक मिट्टी की सप्लाई से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। ऐसे में विभिन्न परियोजनाओं के लिए मिट्टी की खरीद में गड़बड़ियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएजी ने प्राधिकरण से तमाम दस्तावेज मांगे हैं। प्राधिकरण के सिविल, नियोजन, भूलेख, वित्त आदि विभाग से संबंधित फाइलों की जांच करने के बाद रिकॉर्ड मांगा गया है। बता दें कि, सीएजी की जांच वर्ष 2007 से लेकर 2017 तक के बीच दस्तावेजों की जांच कर रहा था, लेकिन फाइलें खुले पर अब इससे पुराने दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। ब्यूरो