फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ समितियों के पदाधिकारियों ने मनोज तिवारी के समक्ष रखी समस्याए

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ घाटों पर समस्या है तो लगाएं हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की छठ समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने सेवा शिविरों के आयोजन में आने वाली समस्याएं रखी। साथ ही पूर्वांचल मोर्चा की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 9625571117 जारी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया भी उपस्थिति थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए तीनों निगम एवं जिला प्रशासन से समन्वय कर व्यवस्था सुचारु की जा रही हैं। फिर भी कोई समस्या आएगी तो उसका तुरंत समाधान करने के लिए भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता 24 घंटे तत्पर रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मैं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बराबर संपर्क में हूँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जो किसी भी समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे खुली रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने पार्टी का पटका पहना कर निगम चुनावों में पार्टी छोड़कर गए भवेश झा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें