फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की वेबसाइट से परेशान यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में हांफ रही ऑनलाइन टिकट व्यवस्था
विज्ञापन


- बार-बार धोखा दे रही है रेलवे की ऑन लाइन सर्विस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है। एक तो ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ रही है। अनारक्षित मेल-एक्सप्रेस का यूटीएस टिकट मोबाइल ऑन एप से देने का दावा भी त्योहारों पर विफल साबित हो रहा है। पिछले दिनों रेलवे ने वादा किया था कि मोबाइल पर ही अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हो जाएगी। लेकिन सर्वर का डाउन होने से यह सुविधा भी नहीं मिल रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट लगातार धोखा दे रही है। शनिवार को सुबह से ही लोग टिकट की बुकिंग व बुक टिकट को निरस्त कराने को लेकर परेशान रहे। रेल प्रबंधन की कमियों का खामियाजा यात्री भुगतने को मजबूर हैं। वहीं, टिकट निरस्त नहीं होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। क्योंकि काउंटर से लिया गया टिकट ट्रेन छूटने से पहले निरस्त नहीं किया गया तो टिकट वापसी पर पैसा नहीं मिलता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग रहने के कारण कई लोगों को यहां तक पता नहीं चला कि उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। ऐसे में उन्हें स्टेशन पर ही जाकर पता करना पड़ा कि उनका बर्थ आरक्षित हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

रेलवे प्रबंधन ने ऐलान किया था कि दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शुक्रवार देर रात 11:45 देर रात 1:40 तक बाधित रहेगा। लेकिन यह बाधा शनिवार को भी दूर नहंी हो पाई। इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, रिजर्वेशन, पूछताछ नंबर 139 की सेवाएं भी बाधित रही। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही थी। स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए मशीनें तो लगी है, लेकिन सर्वर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें