फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजन कॉलेज स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामानुजन कॉलेज में डायमंड
विज्ञापन

जुबली कॉर्निवल 18 को
- स्थापना के 60 वर्ष हो रहे हैं पूरे, कार्निवल की थीम होगी ‘गुजरात’
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का रामानुजन कॉलेज अगले सप्ताह स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 18 नवंबर को डायमंड जुबली कार्निवल मनाया जाएगा। इस अवसर पर नए व पुराने छात्रों का संगम भी होगा। कार्निवल की थीम ‘गुजरात’ को बनाया गया है। यह थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
डायमंड जुबली कार्निवल के अवसर पर कॉलेज में पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में कॉलेज की स्थापना 1958 में हुई थी। पहले यह देशबंधु सांध्य कॉलेज के रूप में चल रहा था, लेकिन 2010 में इसे रामानुजन के रूप में तब्दील कर दिया गया। पिछले साठ साल में यहां से पढ़कर निकले छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज व छात्रों की इन उपलब्धियों को देखते हुए ही यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्निवल की संयोजक डॉ मधु कौशिक ने बताया कि सुबह उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि वायु सेना के ग्रुप कैप्टन आरके जोशी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिन्हा होंगे। इस कार्यक्रम के साथ ही दीक्षांत समारोह होगा। यहां छात्रों को विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, थियेटर प्रस्तुति और गीत संगीत के कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें