फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पटाखे जलाने को लेकर 634 मामले दर्ज, 397 गिरफ्तार, 24 नाबालिगों पर भी हुई कार्रवाई

Fri, 09 Nov 2018 04:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी के लोगों ने दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद लोगों ने देर रात तक पटाखे जलाए। वहीं पुलिस ने पटाखे बेचने और जलाने वालों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने जहां एक ओर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ 72 मामले दर्ज कर 87 लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं पटाखे जलाने वालों के खिलाफ 562 मामले दर्ज कर 310 को गिरफ्तार किया। वहीं 24 नाबालिगों को भी पटाखे फोड़ते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 2,776 किलो पटाखे जब्त किए हैं।

राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी में केवल ग्रीन पटाखे बेचने और उसे जलाने की अनुमति दी थी। साथ ही पुलिस ने पटाखे जलाने का दो घंटे का समय भी निर्धारित किया था। अदालत ने आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से पुलिस अवैध रूप से पटाखे बेच रहे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसके बावजूद दिवाली के दिन दुकानदार चोरी छिपे पटाखे बेच रहे थे। साथ ही लोग भी आधी रात तक पटाखे फोड़ते रहे।


 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए कई मामले

क्षेत्र - पटाखे बेचने वाले- पटाखे जलाने वाले - नाबालिग

नई दिल्ली  00 - 06 - 02

दक्षिण पश्चिम 08 - 22 - 00

पूर्वी जिला 03 - 32 - 00

उत्तर पूर्वी 05 - 59 - 00

शाहदरा 07 - 47 - 00

मध्य जिला 06 - 30 - 00

उत्तरी जिला 03 - 08 - 00

उत्तर पश्चिम 08 - 48 -00

रोहिणी 04 - 58 - 00

दक्षिण जिला 04 - 48 - 06

दक्षिण पूर्वी 10 - 23 - 12

पश्चिम दिल्ली 04 - 52 - 04

बाहरी जिला 05 - 89 - 00

द्वारका 13 - 35 - 00

पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
दिवाली की रात करीब एक बजे तक खूब पटाखे जले। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठते हैं। जब बाजारों में पटाखे बिक ही नहीं रहे थे तो लोगों के पास पटाखे कहां से आ गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से राजधानी में पटाखे बिके। ये भी कहा जा रहा है कि जब लोग पटाखे जला रहे थे, पुलिस पूरी तरह गायब थी। बताया जाता है कि दिल्ली में अवैध रूप से पटाखे बिक रहे थे। कई लोग गाजियाबाद से पटाखे खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें