फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों का आवागमन बंद होने से जाम का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों का प्रवेश बंद होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में जाम की संभावना
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ईपीसीए के निर्देश पर ट्रकों सहित भारी और मध्यम दर्जे के ढुलाई वाहनों का प्रवेश बंद किए जाने से सीमावर्ती क्षेत्रों में जाम की समस्या और गहराने की संभावना जताई जा रही है। रात से इसके लागू होने पर हजारों ट्रकों को रोकने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसे में एमसीडी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी हालात से निपटने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, एनसीआर के शहरों में भी पुलिस को ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति से लंबे समय तक नहीं जूझना पड़े। इस हालात से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रकों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा व यूपी पुलिस से संपर्क साधा है और ट्रकों को दिल्ली के बॉर्डरों से पहले ही रोकने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें