फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। दिल्ली की मंदिरों पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन भगवान की आकृति बना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

झंडेवाला देवी मंदिर के परिसर में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति तैयार की गई थी। पूजा के बाद अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह, मुखर्जी नगर स्थित शक्ति मंदिर में भगवान को अन्नकूट छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने गोबर से भगवान की आकृति बनाकर विधिवत पूजा की। पंडित राधेश पांडेय के अनुसार पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए ब्रज में गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इससे इंद्र भगवान ने भारी बरसात शुरू कर दी। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर उठाकर बारिश से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें