फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेज 4 पास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेंगे: डॉ. उदित राज

Fri, 02 Nov 2018 06:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विज्ञापन

अब याचना नहीं रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा के नारे के साथ प्रदेश भाजपा ने दिल्ली देहात में मेट्रो फेज-4 के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चंदगीराम अखाड़ा से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास तक मार्च भी किया। प्रदर्शनकारी दिल्ली सरकार से मेट्रो फेज 4 को जल्द से जल्द पास कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज ने चेतावनी दी कि 10 दिनों में दिल्ली सरकार मेट्रो फेज 4 को मंजूर नही किया तो उसके बाद विशाल धरना प्रदर्शन होगा। दिल्ली देहात से लेकर मेरे पूरे संसदीय क्षेत्र से 50 हजार लोगों के साथ केजरीवाल के घर का घेराव भी भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जानबूझ कर मेट्रो फेज 4 का काम नही शुरू कर रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार अड़ंगा लगाए बैठी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मेट्रो के इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द राशि आवंटित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें