सीलमपुर में 40 दुकानें, दक्षिणी निगम क्षेत्र में 19 संपत्तियां सील
नई दिल्ली। पुराना सीलमपुर गांव में नगर निगम और बिजली विभाग ने 40 दुकानें सील कीं। जबकि कुछ बिल्डिंगों से मीटर उतार लिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगैर किसी नोटिस सीलिंग की गई। कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया और टीम को रोकने की भी कोशिश की गई। वहीं दक्षिणी निगम क्षेत्र में भी संपत्ति के दुरुपयोग मामले में 19 संपत्तियां सील की गई। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र डीडीए के तहत है। अधिकारियों की ओर से नियम का दुरुपयोग पाए जाने पर सीलिंग की गई। निगम की टीम ने फ्रीडम फाइटर एनक्लेव और पंचशील एनक्लेव में संपत्तियों में अवैध निर्माण को ढहा दिया। जबकि महरौली में भी करीब 80 वर्ष से भी अधिक पुरानी इमारत के शौचालय और टंकी को ध्वस्त किया। ब्यूरो