दक्षिणी निगम को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज
नई दिल्ली । नई दिल्ली नगर पालिका परिषद उन 100 शहरों की सूची में है, जिनके नाम स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम भी वहां चल रहे विकास कार्यों का अध्ययन कर रहा है। ताकि एनडीएमसी की तरह उन्नत नागरिक सुविधाएं मुहैया की जा सके। महापौर नरेन्द्र चावला ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न मेें आयोजित स्मार्ट सिटीज सम्मेलन से दिल्ली लौटने पर ये बातें कहीं।
26 अक्तूबर को समाप्त हुए सम्मेलन में देशभर के नगर निगमों, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, शहरी कार्य मंत्रालय, गुवाहाटी स्मार्ट सिटी, नीति आयोग सहित अन्य अग्रणी संस्था के सदस्य शामिल हुए। चावला ने कहा कि हमारे देश में स्मार्ट सिटीज में परिवहन, विद्युत, जल, स्वच्छता, वाई-फाई और जनता की भागीदारी पर और अधिक जोर दिया जाना चाहिए। आदर्श के तौर पर इसे पेश करने के लिहाज से कार्यशाला और परिचर्चाएं भी आयोजित की जा रही हैं। ब्यूरो