फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा: प्राइवेट छात्र 17 तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले स्वयंपाठी छात्राें के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। स्वयंपाठी छात्र 17 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ चार अलग-अलग स्लैब में फॉर्म भरा जा सकता है। सीबीएसई वर्ष 2019 की परीक्षा में एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। परीक्षा के लिए छात्र के क्षेत्र का निर्धारण ऑनलाइन स्वयं होगा। वहीं, अंतिम तिथि तक फॉर्म नहीं जमा कराने पर बिना नोटिस फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2018 की परीक्षा में बैठे छात्रों की जानकारी स्वयं ही फॉर्म मेें आ जाएगी। जबकि 2017 व उससे पहले परीक्षा में बैठे छात्रों को आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी। छात्र ऑनलाइन फॉर्म www.cbse.nic.in के माध्यम से भर सकते हैं।

छात्रों को फॉर्म भरने के लिए 17 नवंबर तक पांच विषयों के लिए 900 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। जबकि छात्र एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 180 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, छात्र अतिरिक्त विषय या जिन विषयों में कंपार्टमेंट आई है, उन्हें देना चाहता है तो उसे 200 रुपये का भुगतान प्रति विषय करना होगा। इसके बाद चार स्लैब लेट फीस के लिए बनाए गए हैं। 500 रुपये लेट फीस के साथ 18 से 23 नवंबर, 24 से 30 नवंबर तक 1000 रुपये, 1 से 7 दिसंबर तक 2000 रुपये व 8 से 14 दिसंबर तक पांच हजार रुपये लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा क्षेत्र का निर्धारण
वर्ष 2019 परीक्षा से छात्र के क्षेत्र का निर्धारण ऑनलाइन सिस्टम से हो जाएगा। मसलन छात्र बीते साल या उससे पहले की परीक्षा में वाराणसी (इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय) से परीक्षा में बैठा था। लेकिन अब वह अपने घर का पता जयपुर (अजमेर क्षेत्रीय कार्यालय) भरता है, तो उसका परीक्षा केंद्र जयपुर में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें