युवतियों को कम उम्र में
रोग से डॉक्टर चिंतित
- राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कम उम्र में ही युवतियां स्तन कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी भी हुई है। लगभग सभी मरीजों में एक चीज समान दिखती है, बीमारी के प्रति कम जानकारी। यह कहना है रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों का। स्तन कैंसर जागरूकता माह अक्तूबर में मंगलवार को स्तन कैंसर मरीजों के लिए डर से स्वतंत्रता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्तन कैंसरग्रस्त 70 युवतियों एवं महिलाओं ने सहभागिता की। उन्होंने अपनी कहानी भी साझा की। इस दौरान वरिष्ठ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल में स्तन कैंसर में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो काफी सार्थक सिद्ध हो रही है।