फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में शख्स की मौत पर 50 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में जान गंवाए शख्स के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नर्ई दिल्ली । मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) ने सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए एक शख्स के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। हादसे के वक्त हिमांशू गोयल (32) अपने स्कूटर से गुजर रहा था, उसी दौरान एक कार चालक ने उसके स्कूटर को रौंद दिया था, जिसके बाद पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एमएसीटी जज न्यायाधीश पवन कुमार ने कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की बीमा कंपनी को मृतक के परिवार को 47,45,000 लाख रुपये बतौर मुआवजा और 7,17,000 लाख रुपये बतौर ब्याज के तौर पर देने का आदेश दिया। जज ने कहा कि कार को खतरनाक और लापरवाह तरीके से चलाए जाने के कारण शख्स की मौत हुई, इसलिए आरोपी के प्रति कोई सहजता नहीं बरती जा सकती। हिमांशू गोयल परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। 28 सितंबर 2016 को वह अपने स्कूटर से दरिया गंज इलाके से गुजर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट तोड़कर उनके स्कूटर को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें