फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का भाजपा शासित एमसीडी व हरदीप सिंह पुरी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार : आप
विज्ञापन

दिलीप बोले- 120 महीने में निर्माण से बढ़ गई चार गुना लागत
सीबीआई से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण में देरी व कथित घोटाले पर भाजपा पर हमला बोला। पार्टी का कहना है कि जिस फ्लाईओवर को 22 महीने में तैयार होना था, वह 120 महीने में तैयार हो सका। इससे लागत चार गुना से ज्यादा बढ़ गई। आप का आरोप है कि फ्लाईओवर के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। मामले में भ्रष्ट किसी भी अधिकारी या नेता को नहीं बख्शा जाना चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि फ्लाईओवर के निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार होने से सरकारी राजस्व का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि रेलवे लाइन के हिस्से में गार्डर रखने के काम की पेमेंट ठेकेदार को कर दी गई थी, लेकिन हकीकत में फ्लाईओवर का वह हिस्सा बना ही नहीं था। वहीं, जमीन के अधिग्रहण में भी गड़बड़ी हुई है। पांडेय ने कहा कि करीब 1.6 किलोमीटर लंबा रानी झांसी फ्लाईओवर की 2008 में लागत 70 करोड़ रुपये रखी गई थी। लेकिन तैयार करने में 750-800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। आरोप है कि भाजपा शासित एमसीडी का कीमत बढ़ाने का मकसद नेताओं की जेब भरना था। उन्होंने इस बारे में केंदीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व भाजपा से सवाल भी पूछे हैं।
विज्ञापन


पुरी से सीधे सवाल
-प्रोजेक्ट के हुए घोटाले की सीबीआई जांच कराने का एलान कब होगा?
-जमीन अधिग्रहण के एवज में सैकड़ों करोड़ के बोगस पेमेंट की जांच कौन कराएगा?
-निर्माण कार्य न होने के बावजूद ठेकेदारों को पेमेंट कर दिया गया?
-इस तरह के भुगतान को पैसा किसकी जेब में गया?
-1.6 किलोमीटर का प्रोजक्ट तैयार करने में एक दशक कैसे लग गए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें