फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने सात खातों को बंद कराएगा ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने सात खातों को बंद कराएगा ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 20 अक्तूबर तक अपने सात खातों को बंद करा देगा। ये सातों खाते शहर से बाहर स्थित हैं। इनमें लेनदेन बहुत कम हो रहा था। कभी-कभार कोई आवंटी इन खातों में किस्त डाल देता था। हालांकि, शहर में 11 बैंकों का शाखाओं में पैसा जमा करने की सुविधा अब भी है। प्राधिकरण के मुताबिक, बाहरी शहरों की बैंक शाखाओं में खुले ये खाते एक्टिव नहीं हैं। इनमें आवंटी कभी-कभार ही पैसा जमा कराते हैं। एक्टिव न होने से आवंटी का पैसा उनके ड्यूज वाले खाते में अपडेट नहीं हो पा रह, इसलिए इनको बंद कराने का निर्णय लिया गया है। 20 अक्तूबर तक इनको बंद करने की सूचना बैंकों को भेज दी गई है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित शाखाओं के बैंक खाते खुले रहेंगे।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण रोकने पर महिलाओं ने कि विरोध
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 37 में मंदिर निर्माण के मामले में एक बार फिर ग्रेनो प्राधिकरण व निवासी आमने-सामने आ गए है। लोग रविवार को यहां मूर्ति स्थापना कर रहे थे। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम पहुंच गई। उसे रुकवाने का प्रयास किया। इस पर आसपास रहने वाली महिलाएं भी आ गईं और वे प्राधिकरण की टीम का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गईं। प्राधिकरण की पुलिस ब्रिगेड में कोई महिला सिपाही न होने से धरनारत महिलाओं को नहीं हटाया जा सका। यह नाटकीय घटनाक्रम देर शाम तक चला। इसके बाद प्राधिकरण की टीम भी वापस आ गई। इससे पहले भी इसी मंदिर में शिव मूर्ति स्थापित करने पर इसी तरह का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें