फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के लिए सीएम आवास घेरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की तर्ज पर वैट कम करने को की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महामंत्री रवींद्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर ढाई रुपए प्रति लीटर कम किए है। उसी तरह दिल्ली सरकार को भी वैट कम कर दिल्ली की जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्र के साथ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण दिल्ली के लोग पड़ोसी राज्यों से तेल खरीद रहे हैं। ऐसे में जिस जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर विधानसभा तक पहुंचाया यह उसके साथ विश्वासघात हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें