फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पोर्टल पर सीधे शिकायत, पांच दिन में निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पोर्टल पर सीधे शिकायत, पांच दिन में निपटारा
विज्ञापन

-जामिया ने छात्रों की सुविधा में शुरू किए दो पोर्टल, मार्कशीट में गलती, प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों की सुविधा के लिए दो पोर्टल बनाए है। इसके माध्यम से छात्र सीधे मार्कशीट में गलती संबंधी शिकायत अपलोड कर सकेंगे। जिसके आधार पर कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन विभाग शिकायत का निपटारा करेंगे। विभाग को शिकायत पर पांच दिन में निपटारा करना अनिवार्य होगा। वहीं इसमें प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जामिया प्रबंधन के मुताबिक, मार्कशीट में गलती और प्रोविजनल व माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि मामलों के लिए छात्रों को बार-बार कैंपस में चक्कर काटने पड़ते थे। छात्रों की सुविधा व कैंपस में बार-बार आने की दिक्कत से निजात दिलाने के मकसद से दो पोर्टल शुरू किए गए हैं। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार प्रो. एपी सिद्दीकी ने इन पोर्टल की शुरुआत की। प्रो. सिद्दीकी के मुताबिक, आज डिटिजल इंडिया का जमाना है। ऐसे में छात्रों को छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार विभागों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इन पोर्टल से समय की भी बचत होगी। पोर्टल तैयार करने वाले कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन विभाग के प्रमुख डॉ. एएए फैजी का कहना था कि अब छात्रों को विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डिजिटल इंडिया मुहिम पर काम करते हुए विश्वविद्यालय परीक्षा व्यवस्था का पहले ही आटोमेशन कर चुका है। ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म, ई एडमिट कार्ड और परीक्षा के पांच दिन के अंदर नतीजों को जारी करने की व्यवस्था इसी का पहला चरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें