फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रघंटा मां वेदोच्चार के साथ हुआ पूजन, भक्तों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदोच्चार के साथ हुआ मां चंद्रघंटा का पूजन
विज्ञापन

-झंडेवाला देवी मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, कई देशों में हुआ सीधा प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को राजधानी के विभिन्न मंदिरों में मां भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा हुई। इस दौरान जहां भक्तों का सैलाब देखने को मिला, वहीं वेदोच्चार के साथ की गई। मंडोली स्थित बद्री भगत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती के बाद वेद मंत्रों से मां का पूजन किया। सोशल मीडिया के जरिए मंदिर प्रबंधन की ओर से पूजा का कई देशों में सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके अलावा दोपहर में इंदु खन्ना एवं शाम को रमन दीवान मंडली की ओर से संकीर्तन भी मंदिर परिसर में रखा गया।
शुक्रवार को यहां मां के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूर्जा की जाएगी। कहा जाता है कि चंद्रघंटा देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चंद्रमा विराजमान है, इसीलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। इस देवी के दस हाथ माने गए हैं और ये खड़ग आदि विभिन्न अस्त्र और शस्त्र से सुसज्जित हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी के इस रूप की पूजा करने से मन को अलौकिक शांति प्राप्त होती है और इससे न केवल इस लोक में अपितु परलोक में भी परम कल्याण की प्राप्ति होती है। मां चंद्रघंटा की पूजा में दूध का प्रयोग कल्याणकारी माना गया है। इसलिए गुरुवार को मंदिरों में दूध से कई जगह अभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कालका मंदिर में भी मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोगों का मंदिर आना शुरू हुआ। भीड़ के चलते यहां सुरक्षा व्यवस्था के भी ठोस इंतजाम रहे। साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से जेबकतरों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से निपटने के लिए ठोस नीति भी बनाई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें