फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के डॉक्टर्स को मिल सकती है पॉलीक्लीनिक से राहत!

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीक्लीनिक से मिलेगी डॉक्टरों को राहत
विज्ञापन

भरे जाएंगे पद, सभी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है रिपोर्ट
- हरेक सरकारी अस्पताल से जुड़े हैं दो पॉलीक्लीनिक, इलाज के लिए जाते हैं डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों के डॉक्टरों को उनसे जुड़े पॉलीक्लीनिक से जल्द ही राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉलीक्लीनिक में खाली पदों को भरने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भी सौंप दी है। दिल्ली सरकार की एक समिति इस रिपोर्ट पर काम कर रही है। दिल्ली के हरेक अस्पताल से दूरदराज इलाके के दो पॉलीक्लीनिक जोड़े गए हैं। इनमें अस्पताल के डॉक्टर हफ्ते में दो से तीन दिन जाते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल के साथ मदनपुर खादर और बल्लीमारान पॉलीक्लीनिक जुड़े हैं। अस्पताल से डॉक्टरों और स्टाफ को करीब 20 किलोमीटर दूर मदनपुर खादर जाना पड़ता है। हरेक अस्पताल का यही हाल है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पहले सभी अस्पतालों से उनसे जुड़े पॉलीक्लीनिक और खाली पदों की रिपोर्ट मांगी थी। इसे अस्पतालों ने सौंप दिया है। इन पदों के जल्द भरने और डॉक्टरों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्ति भूषण ने बताया कि कुछ समय से अस्पतालों से डॉक्टरों और स्टाफ को इतनी दूर जाने में होने वाली परेशानी की रिपोर्ट आ रही थी। अब अस्पतालों से ली गई पॉलीक्लीनिक के खाली पदों की रिपोर्ट पर काम चल रहा है। पॉलीक्लीीनिक से डॉक्टरों के साथ फार्मासिस्ट से लेकर गार्ड तक अस्पताल से ही जाते हैं। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में पहले से ही 30 प्रतिशत स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें