लोक संपर्क अभियान के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 13 अक्तूबर से दिल्ली में शुरू हो रहे लोकसंपर्क अभियान को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि अभियान के लिए दो हैंडबिल बनाए गए हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर हैंडबिल का वितरण कर केंद्र और दिल्ली सरकार की विफलातों और नाकामियों को जनता के समक्ष रखेंगे।
उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी में अमन पंवार, एडवोकेट सुनील कुमार, जगजीवन शर्मा, अजय विनायक और विकास झा के नाम शामिल हैं। कमेटी कुल चार हैंडबिल तैयार करेगी, जिसमें दो केन्द्र सरकार की विफलताओं को लेकर व दो हैंडबिल दिल्ली सरकार को लेकर होगी।