फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग के खिलाफ बोले तिवारी ने व्यापारियों को दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलिंग पर तिवारी ने व्यापारियों को दिया भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को अमर कॉलोनी में सीलिंग का विरोध कर रहे व्यापारियों से मुलाकात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तिवारी ने बताया कि व्यापारियों के मुद्दों को लेकर कल शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ और एल एंड डीओ के अधिकारियों के साथ हमने मीटिंग रखी है। इसमें आपकी समस्याओं को हम उनके सामने रखेंगे। तिवारी ने कहा की सीलिंग के मुद्दे को कुछ लोग दल-दल समझते हैं। ऐसे नेता और अधिकारी अलग मिट्टी के होंगे, लेकिन मैं अलग मिट्टी का बना हूं। आपकी पीड़ा मुझे बेचैन कर देती है। रोते हुए बच्चे और हाथ जोड़े बुजुर्ग मॉनिटरिंग कमेटी के सामने नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अत्याचारी, बेईमान, भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी सीलिंग का उद्योग चला रही है। ऐसे अधिकारियों के खातों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें